स्कूली बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

बेनूर| शासकीय प्राथमिक शाला तेलंगा में बुधवार को अधिकार मित्र गीता बघेल द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नालसा योजना 2025, विधिक सेवा पात्रता, निशुल्क अधिवक्ता सुविधा, सुगम अभियान सहित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड-टच बैड-टच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम से मुक्ति, नशामुक्ति अभियान, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर क्राइम के संबंध में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। अधिकार मित्र गीता बघेल ने बच्चों से बातचीत करते हुए मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पोषण और स्कूल परिसर में स्वच्छता के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिक्षकों या हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत सूचना देने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *