गिल स्टेशन रोड पर शनिवार शाम स्टंटबाजी एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की जान ले गई। मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव मानकवाल निवासी जगदीश (62) के रूप में हुई है। मृतक के पोते राघव ने बताया कि उनके दादा सैर के लिए घर से निकले थे, काफी देर तक वापस नहीं लौटे। तलाश करते हुए जब वह सड़क पर पहुंचे तो दादा घायल पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल लेगए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने तेज रफ्तार में पीछे से उन्हें टक्कर मारी।


