रांची | महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों को विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके लिए रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी जंक्शन व प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं। इन रूम्स में हमेशा डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। यहां सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मौजूद होंगे, जिससे यात्रियों को त्वरित उपचार प्रदान किया जा सके। ऑब्जर्वेशन रूम और अन्य चिकित्सा केंद्रों में ईसीजी मशीन, दिल रुकने पर उसे सामान्य करने के लिए डिफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, ग्लूकोमीटर, स्टेशन पर चिकित्सा स्टाफ की तैनाती आदि होंगे। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ऑब्जर्वेशन रूम्स स्थापित किए गए हैं।


