स्लीपर बस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला,मौत:दोनों पैरों के ऊपर से निकले टायर, शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति को रोड पार करते समय स्लीपर कोच बस ने कुचल दिया। बस के टायर व्यक्ति के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसा धौलपुर में सोमवार देर रात NH-123 पर सैपऊ थाना क्षेत्र में कदमखंडी मंदिर के पास हुआ। ASI विष्णु कुमार ने बताया- परौआ निवासी कम्बोद (53) पुत्र रामजीलाल सोमवार को खंदौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय वह अन्य परिजनों के साथ बस में सवार थे। देर रात सैपऊ बाईपास पर कम्बोद और गांव के ही अमर सिंह बस से उतरकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान धौलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्लीपर कोच बस ने कम्बोद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पहिए उनके दोनों पैरों से गुजर गए। घायल कम्बोद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने स्लीपर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि बस ड्राइवर फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *