स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट:मनेंद्रगढ़ जिला पंचायत CEO ने किया निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों के समन्वय से होगा संचालन

मनेंद्रगढ़ जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर ग्राम पंचायत को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्लांट के सुचारू संचालन के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए डी-स्लज वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यह प्लांट सामुदायिक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलीय कीचड़ का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने में यह प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेग्रीगेशन शेड का औचक निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने चैनपुर स्थित सेग्रीगेशन शेड का औचक निरीक्षण किया। वहां कार्यरत महिलाएं राधिका और मोती बाई ने बताया कि वे 120 परिवारों से नियमित रूप से कचरा एकत्र कर रही हैं। उन्होंने यूजर चार्ज और कचरे की बिक्री से होने वाली आय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राजेश जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रितेश पाटीदार, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, ग्राम पंचायत चैनपुर के सचिव अनिल सिंह, सरपंच और स्वच्छाग्रही मौजूद थे। जिला सीईओ ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए इसे और बेहतर बनाने पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *