भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के प्रथम कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ा, करमा नृत्य, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष केबी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हुई गतिविधियों की समीक्षा की गई और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प का उल्लेख कर भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हर कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी।


