स्वदेशी मेले में चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार:धक्का-मुक्की के बाद नाबालिग समेत दो ने युवक को मारा चाकू

स्वदेशी मेले में दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना में गंज थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 दिसंबर की रात युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरियादी कृष्णा आर्य ने गंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र भूषण आर्य अपने दोस्तों दमन महाजन और भानू उर्फ आयुष आर्य के साथ पुलिस ग्राउंड में लगे स्वदेशी मेले में घूमने गया था। इसी दौरान बलून की दुकान के पास दीपक और कुलदीप नामक युवकों ने भूषण को अकेले में बात करने के बहाने बुलाया। झूले के पीछे ले जाकर मारा चाकू आरोपी भूषण को झूले के पीछे ले गए, जहां पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर दीपक ने उसके साथ मारपीट की, जबकि कुलदीप ने जेब से चाकू निकालकर भूषण की पीठ के बाईं ओर कमर में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर पिता कृष्णा आर्य मौके पर पहुंचे। उनकी शिकायत पर गंज थाना में अपराध क्रमांक 441/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराओं 296(बी), 115(2), 351(2), 118(1) और 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर दी थी दबिश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के निर्देशन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) शैफा हाशमी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आज स्वीपर मोहल्ला, बैल बाजार स्थित मामा के घर पर दबिश देकर आरोपी दीपक बडेल (20 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड, सदर) और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *