बारां| अनुजा निगम के माध्यम से राष्ट्रीय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वच्छकार और विकलांग आदि को स्वरोजगार दिलाने के लिए ऑनलाइन प्राप्त किए गए ऋण आवेदनों के लिए साक्षात्कार फरवरी माह के अंत तक करवाया जाना प्रस्तावित है। निगम के परियोजना प्रबंधक शुभम नागर ने बताया कि आवेदनों की जांच पर जिन आशार्थियों के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए हैं। उनके आवेदनों को आक्षेप में डाला है। जिन आशार्थियों के आवेदन में आक्षेप लगाया है। वे 12 से 15 फरवरी तक अपडेट करवा सकेंगे। इस तिथि के बाद आक्षेप पूर्ति से शेष रहे आवेदनों को साक्षात्कार सूची में नहीं लिया जाएगा।


