स्वामित्व योजना के तहत 10 हजार ग्रामीणों को दिए पट्‌टे:प्रभारी बोले- प्रत्येक संपति का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, नहीं होगा अनाधिकृत कब्जा

बाड़मेर महावीर टाउन हॉल में स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को अपने घर का पट्‌टा और प्रॉपर्टी पार्सल दिए गए। इसमें प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने भी शिरकत की। कुमावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आमजन की पीड़ा को समझते हुए घर का पक्का कानुनी दस्तावेज पट्‌टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल वितरित किए। प्रभारी मंत्री जोरा राम कुमावत ने कहा- स्वामित्व योजना से गरीब किसानों को अपनी संपत्ति का हक मिला रहा है। उन्हें पट्टे मिलने से ग्रामीण बैक के माध्यम से लोन लेकर व्यवसाय स्थापित करके जीवन यापन कर सकते है। उन्होंने कहा कि पहले गांव के लोगों के पास संपत्ति होने के बावजूद उनके पास कानूनी दस्तावेज होते ही नहीं थे। स्वामित्व योजना के तहत अब आमजन को संपत्ति का कानूनी दस्तावेज मिल गया है l प्रभारी मंत्री कुमावत ने कहा कि अब गांवों में मौजूद प्रत्येक संपत्ति का रिकॉर्ड ऑन लाइन किया जाएगा l इससे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति उस जमीन पर अपना कब्जा नहीं जमा पाएगा। इससे गांव में झगड़े होने की संभावनाएं कम होंगी और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका हल निकालना भी सरल हो जाएगा। गांव में यदि कभी जमीन से जुड़ा विवाद उत्पन्न हो भी जाता था, तो उसे सुलझाने में लगभग 20 साल से भी अधिक का समय लग जाया करता था। इस योजना के आने के बाद ऐसी स्थिति पैदा होने की संभावनाओं में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है। चौहटन विधायक आदू राम मेघवाल ने कहा कि स्वामित्व योजना के लाभार्थी अपने पट्टे के आधार पर सरकारी बैकों से छोटा-मोटा लोन ले सकते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाड़मेर जिले में पाक विस्थापित लोगों को इस योजना के तहत सर्वेक्षण करवाकर पट्टे जारी करवाए जाएंगे। 60 ग्राम पंचायतों में किया वर्चुअली प्रसारण इससे पहले जिला स्तरीय कार्यक्रम की प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल, जिला कलक्टर टीना डाबी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी एवं समाजसेवी दिलीप पालीवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय समेत 60 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण किया गया l उन्होंने कई लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया l इस दौरान प्रभारी मंत्री जोरा राम कुमावत एवं अन्य अतिथियों ने लाभार्थियों को पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल वितरित किए l 10 हजार ग्रामीणों को पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल बाड़मेर जिले में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत 10 हजार ग्रामीणों को पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर टीना डाबी,मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, उपखंड अधिकारी वीरमा राम,समाजसेवी दिलीप पालीवाल,देवीलाल कुमावत, रणवीर सिंह भादू,रमेश सिंह इंदा, ललित बोथरा,ईश्वर नवल समेत कई जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे l कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति पर शपथ दिलाई गई l कार्यक्रम का संचालन डा.मुकेश पचौरी ने किया। क्या है स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से तैयार किया जाता है l जिससे भूमि विवादों को कम किया जा सके। गौरतलब है कि इस योजना के तहत 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है l जो लक्ष्य का 92 फीसदी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *