पटना | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई पटना में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भास्कर आनंद कुशवाहा और शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वयंसेवकों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। विद्यार्थियों ने केक काटने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, गायन और भाषण शामिल थे। शिक्षक विनीत कुशवाहा, रीतू वर्मा, वंदना ठाकुर, कामिनी शर्मा, सोसंती एक्का, विश्वनाथ उपाध्याय, नवनीत तिवारी, प्रज्ञा गुप्ता, अनुराग मिश्रा, उज्जवल साहू, विवेक विश्वकर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रासेयो के स्वयंसेवकों पंकज साहू, स्नेहा साहू, चंचल साहू, प्रीतम साहू, अनीश साहू, कृष, सोनाली, पूजा नावीक, शालू, दीपा यादव, आरती साहू, सुहानी, प्रीति, पूनम, आंचल केवट, अविनाश, अमन कुमार यादव, नीरज, लक्की ठाकुर और लक्की कुशवाहा का योगदान रहा।


