हथियार रिकवरी के समय चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर | मोहकमपुरा सन सिटी रोड के पास खाली प्लाट में पिस्तौल रिकवरी के दौरान गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ लाल निवासी चाटीविंड के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2025 को मकबूलपुरा में फिरौती न मिलने पर क्रिएटिव शोरूम पर फायरिंग की थी। फायरिंग बंबीहा ग्रुप से गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने करवाई थी। आरोपी से एक पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गुरप्रीत और जोबन को वल्ला इलाके से काबू किया गया था। वारदात के समय बोहर सिंह बाइक चला रहा था और गुरप्रीत सिंह उर्फ लाल ने फायरिंग की थी। जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन कुछ दूरी पर खड़ा होकर भागने में मदद और लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर प्रभ दासूवाल बिजनेसमैन और हाई-प्रोफाइल लोगों को फिरौती के लिए कॉल करता था। बोहर सिंह निवासी गांव चीमा तरनतारन उसके सीधे संपर्क में रहकर लोकल ऑपरेशन को कोऑर्डिनेट करता था। आरोपी कई वारदातों में वांछित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *