हथियार से हमला कर कार सवार से नकदी लूटी

लुधियाना| मेहरबान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गढ़ी फाजल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, गाड़ी रुकवाने के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उससे लूटपाट करने की कोशिश की। जब विजय कुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने नुकीले हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी जेब से करीब चार से पांच हजार रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी जोगिंदर पाल ने बताया कि विजय कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *