हनुमानगढ़ में स्कूली बच्चों को मिली रोड सेफ्टी की शिक्षा:यातायात पुलिस ने ‘गुड सेमेरिटन’ बनने के लिए किया जागरूक

हनुमानगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक वाहन न चलाने की सलाह दी और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान एक क्विज का भी आयोजन किया गया। चिन्दा ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 23 स्कूलों के 18 से 19 हजार बच्चों को सड़क सुरक्षा की शिक्षा दी जा चुकी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। प्रभारी चिन्दा ने बच्चों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने और ओवरटेक न करने जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाईं। विद्यार्थियों को दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *