उपरवाह| शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हरडुवा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों व सेवानिवृत्त शिक्षक टीकाराम पाल को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष अश्विनी जंघेल थीं। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य रेनू सिंह, उपसरपंच डॉ. ऋषि कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि डेरहा राम वर्मा, कोमल वर्मा, रोशन सिंह, शिवेंद्र वर्मा, तोशन सिन्हा थे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शाला परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति व्याख्याता टीकाराम को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई। इसके साथ ही 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर कक्षा 12वीं के छात्रों का बैच लगाकर, पेन देकर सम्मानित किया।


