हरदा में खंडवा रोड पर चेकिंग में गांजा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने लगा था, सवा किलो गांजा जब्त

हरदा में पुलिस ने खंडवा रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सवा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 16 हजार रुपए बताई जा रही है। सिविल लाइन थाना टीआई आरएस तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस खंडवा रोड पर संदिग्ध वाहनों की तलाश कर रही थी। पुरानी पुलिस चौकी के पास एक व्यक्ति हाथ में थैली लेकर हरदा की ओर आ रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम आनंद पिता घनश्यामदास बिल्लोरे (52) निवासी जैन मंदिर के पास, खेड़ीपुरा बताया। उसके हाथ में रखी पन्नी से करीब 1 किलो 255 ग्राम गांजा जब्त किया गया। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह अवैध गांजा कहां से लाया था। पुलिस सप्लाई चैनल की जांच में जुटी है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *