कोटा में राजपूत समाज का 3 साल बाद में हुआ चुनाव। हाडोती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की ओर से 3 साल में एक बार चुनाव करवाए जाते हैं। जिसमें कोटा, बूंदी,बारां,व झालावाड़ के रजिस्टर्ड सदस्य यहां मतदान करने आए। रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान में हाडोती भर से राजपूत समाज के पुरुष, महिलाएं बड़ी सख्या में कोटा के महाराव भीम सिंह छात्रावास में मतदान करने पहुंचे। मतदान में 16 सदस्य कार्यकारिणी बनी हुई थी। जिसमें तीन पैनल थे। रजिस्टर्ड सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिनिधि को वोट दिए। वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। वोटो की गिनती शाम 6 बजे से शुरू हुई, जो की सोमवार सुबह 5 बजे तक मतदान केंद्र महाराव भीम सिंह छात्रावास में काउंटिंग हुई। जहां रावत भंवर सिंह हाडा (घाटी) को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष रावत भंवर सिंह हाडा (घाटी) ने बताया कि हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के स्थापना के बाद पहली बार राजपूत समाज के 3498 सदस्यों में से 2536 मतदाताओं ने चुनाव में मतदान किया। कड़ाके की ठंड के बाद भी हाड़ौती भर से राजपूत समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 16 सदस्यीय कार्यकारिणी में दो निर्विरोध के अलावा 14 पदाधिकारियों को चुना गया। जिनमे में खुद रावत भंवर सिंह हाडा (घाटी )अध्यक्ष पद में चुने गए। अजराज सिंह शक्तावत उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह शक्तावत सचिव व लक्ष्मण सिंह गोड़ सहसचिव, सुरेन्द्र सिंह हाडा कोषाध्यक्ष चुने गए। लक्ष्मण सिंह गोड़ सहसचिव ने बताया कि कोटा जिला प्रतिनिधि मे शम्भू सिंह शक्तावत, मनोज सिंह हाडा चुने गए। वही बूंदी जिले से जितेन्द्र सिंह हाडा, पुष्पेन्द्र सिंह हाड चुने गए। झालावाड़ जिले से चन्द्र सिंह नाथावत, निशामुनि गोड़ को चुना गया। बारां जिले से खैमराज सिंह, रविंद्र सिंह हाडा व पूर्व छात्र प्रतिनिधि के पद पर भेरु सिंह राठौड़ निर्वाचित हुए l


