हाथियों का प्रबंधन समझने काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे सीएम:पत्नी के साथ किए कामाख्या देवी के दर्शन, कल भूटान के निवेशकों से चर्चा करेंगे

सीएम डॉ मोहन यादव ने असम में कामाख्या देवी मंदिर में पत्नी के साथ दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सीएम ने कहा-मप्र में इन्वेस्टर की दृष्टि से कल पूर्वोत्तर में रोड शो करने वाले हैं। असम और मप्र में व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं। सीएम ने कहा- मैं मां कामाख्या के दर्शन करने आया हूं। हमारे मप्र में भी हाथी आ गए हैं। हमारा टाइगर स्टेट तो है लेकिन हाथियों की बड़ी संख्या होने से उनका भविष्य प्रबंधन कैसे करें। हमारे वन्य प्राणियों को जानने वाले जिज्ञासुओं को वन्य पर्यटन से कैसे जोड़ें। ऐसे बहुत सारे विषयों को लेकर मैं काजीरंगा उद्यान भी जाने वाला हूं। व्यापारियों से चर्चा करूंगा
सीएम ने कहा- मैं कल यहां के व्यापारियों से मप्र और असम के बीच व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के लिए चर्चा करूंगा। मैं कल यहां के सीएम से भी मिलने वाला हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मप्र और असम दोनों राज्यों के संबंध और मजबूत हों इस दिशा में काम करेंगे। भूटान के नेताओं से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कल असम के गुवाहटी में पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों सहित भूटान के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। सेशन को रॉयल भूटान काउन्सलेट के काउंसिल जनरल जिग्मे थिनायल नामग्याल भी संबोधित करेंगे। मप्र की नीतियों को बताएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी में निवेश के प्रमुख सेक्टर और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी देंगे। सीएम के इस संवाद से पूर्वोत्तर और मध्यप्रदेश के उद्योगों के लिए साझी संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। मध्यप्रदेश की केन्द्रीय भौगोलिक स्थिति, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और बाजार तक आसान पहुंच इसे निवेशकों के लिए सर्वाधिक अनुकूल और एक अनूठा केंद्र बनाती है। मध्यप्रदेश ने उद्योग-अनुकूल नीतियां और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल तैयार किए हैं, जिससे निवेशक अपनी नए उद्योग की योजना को तेजी से क्रियान्वित कर सकते हैं। पूर्वोत्तर के निवेशकों के लिए एमपी आदर्श स्थल मध्यप्रदेश पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल है। असम और अन्य राज्यों में फैले फार्मा हब, सीमेंट यूनिट्स, टी-रिसर्च और प्लांटेशन, लॉजिस्टिक केंद्र और पैट्रोकैमिकल्स जैसी सुविधाओं के साथ मध्यप्रदेश निवेशकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *