हादसा:तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक चकनाचूर, व्यापारी की मौत

शाहजहांनाबाद इलाके में तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से व्यापारी की मौत हो गई। टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई। व्यापारी की पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। तीन महीने बाद इस दुनिया में आने वाले नन्हें मेहमान का चेहरा पिता नहीं देख सका। पति की मौत के बाद पत्नी का बुरा हाल है। घर में नए मेहमान आने की खुशियां थीं। घटना के बाद मातम पसर गया है। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईदगाह हिल्स निवासी शिव सिंह (30) की घोड़ा नक्काश पर मोबाइल की शॉप है। दो जनवरी की रात शॉप बंद कर शिव बाइक से घर लौट रहे थे। ईदगाह हिल्स चौकी के पास दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईवी कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर ​गिरे शिव के सिर और शरीर में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन चले इलाज के दौरान शिव ने दम तोड़ दिया। मां-पिता नहीं थे, पति की मौत के बाद पत्नी बेसहारा- दोस्तों ने बताया शिव के पिता और मां का देहांत काफी समय पहले हो चुका है। परिवार में शिव और उसकी पत्नी रानी है। पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उत्साहित थे दंपती
दोस्तों ने बताया कुछ समय पहले शिव की शादी हुई थी। नन्हे मेहमान को लेकर शिव और उसकी पत्नी काफी उत्साहित थे। अचानक इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। घर में किलकारी से पहले अब मातम है। कोलकाता में रहने वाली शिव की बड़ी बहन को सूचना दे दी है। सीसीटीवी से पकड़ी कार
हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया था। घटनास्थल पर घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान हुई। रिश्तेदारों ने बताया कि कार किसी व्यापारी की है। घटना के समय व्यापारी का बेटा कार चला रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *