मेरा युवा भारत केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से बूंदी में हिन्दी दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा संवाद और शिक्षात्मक प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में नितेश वधवा, ख्याति भंडारी और अक्षत बढ़ाना ने सक्रिय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने युवाओं से हिंदी भाषा में अन्य भाषाओं के शब्दों के प्रभाव पर चर्चा की। साथ ही हिंदी को राजभाषा से विश्वभाषा बनाने पर चर्चा हुई। केन्द्र से जुड़े भूपेन्द्र योगी ने बताया कि कार्यक्रम में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में समर ने प्रथम, आरवी ने द्वितीय और माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नव्या प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और विद्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कार्तिक ने प्रथम, रूजुला ने द्वितीय और तनिष्क ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी में सद्भावना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में केंद्र के बालूलाल वैष्णव, युवा प्रतिनिधि रोहन गुर्जर, दीपक सैनी, विवेक गुर्जर, तुषार सैनी और अन्य मौजूद रहे।


