हिंदू विजय दिवस आज, पूर्व संध्या पर हुआ पूजन, संकल्प और शौर्य प्रदर्शन

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बजरंग सेना मेवाड़ ने परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किया। सूरजपोल स्थित पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर भारत माता और राम दरबार की आकर्षक झांकी सजाई गई। अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट निर्मल पंडित के मार्गदर्शन में व्यायामशाला के योगाचार्य उदय सिंह देवड़ा और फतह सिंह राठौड़ ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने राष्ट्रहित और समाज जागरूकता को लेकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश में विधर्मी शक्तियों को पनपने नहीं देंगे। भारत को पुनः जगतगुरु बनाने की दिशा में सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में आतिशबाजी हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम बजरंग दल, शिवसेना, शिव दल, हिंदू महासेना टाइगर फोर्स, धर्मोत्सव समिति, श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति ट्रस्ट, विप्र सेना, करनी सेना, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, विप्र फाउंडेशन, सेवा भारती, शिव ऑटो चालक सेना, नव वर्ष समारोह समिति, प्रबल जैन एकता मंच सहित कई संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान महंत नारायण दास वैष्णव, महंत श्याम बाबा, संरक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमावत, भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राम कृपा शर्मा, नरेंद्र नागदा, हरीश राजानी, अमर सिंह सांखला, मनीष मेहता, दिनेश मकवाना सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *