भास्कर न्यूज | कवर्धा हेमचंद विवि ने अपने विभिन्न पाठ्यक्रम के रोके गए परिणाम जारी कर दिए है। सेमेस्टर /वार्षिक/ एटीकेटी/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा 2018, 2019, 2020, 2021, 2023 व 2024 के परीक्षा परिणाम घोषणा उपरांत विभिन्न छात्रों के रोके गए परिणाम शामिल है। इनमें एमएससी (गणित) चतुर्थ सेमेस्टर एटीकेटी दिसंबर-जनवरी 2018-19, एमएड तृतीय सेमेस्टर दिसंबर-जनवरी-2020-21 , एमए (हिंदी) चतुर्थ सेमेस्टर मई-जून 2020, बीएससी भाग प्रथम मार्च अप्रैल 2019 बीएड चतुर्थ सेमेस्टर मई-जून 2024 समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। यह परिणाम विवि की वेबसाइट durg.ucanapply.com पर देख सकते हैं।


