कवर्धा| जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में आयोजित 7-ए-साइड राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में चल रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में राजनांदगांव और कवर्धा के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिला हॉकी विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल जैन, डॉ. गोवर्धन सिंह, प्रभु श्रीधर, पवन देवांगन, प्रेरणा देशमुख और अलका वर्मा उपस्थित रहे। कवर्धा| सीनियर सिटीजन समिति ने 27 दिसंबर को कलेक्ट्रेट स्थित सियान सदन में नवंबर-दिसंबर में जन्मदिन मनाने वाले वरिष्ठ सदस्यों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र पूर्ण कर चुके 14 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया। इन वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर श्रीफल, शॉल एवं फोटोयुक्त स्मृति चिन्ह भेंट किया। सदस्यों में सबसे अधिक 93 वर्ष पूर्ण कर चुके गोवर्धन प्रसाद शर्मा रहे, जिनका जन्म वर्ष 1932 है। अन्य में भरतलाल केशरी, श्याम सुंदर मिश्रा (पंडरिया), डॉ. एके श्रीवास्तव, गजानंद प्रसाद तिवारी, राम खिलावन देवांगन, मगन भाई चौहान, अरुण लाल शर्मा, भंवरलाल लूनिया, सैयद रहमान अली, एसएस जैन, दुजेराम गुप्ता (पंडरिया) एवं मूलचंद देवांगन शामिल रहे, जिनकी उम्र 80 से 83 वर्ष के बीच है। समिति अध्यक्ष मदन तंबोली व डॉ. एके श्रीवास्तव ने सभी को समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य श्रीवास्तव ने किया।


