हेरोइन के साथ 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस

भास्कर न्यूज | गुरदासपुर थाना दीनानगर, थाना सिटी गुरदासपुर, सदर और भैणी मिया खां पुलिस ने 23 ग्राम 510 मिलीग्राम हेरोइन के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मनी उर्फ काली, हरजीत कुमार उर्फ मोनू निवासी गांधियां, गुरचरण सेवक सिंह निवासी संत नगर गुरदासपुर, अजयकुमार निवासी मोहल्ला त्रिम्मो रोड गुरदासपुर और रमन कुमार उर्फ रवि निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर शामिल हैं। थाना भैणी मिया खां के एएसआई जगदीश सिंह ने नाकाबंदी के दौरान जागोवाल बेट के पास रजवाहे से मोटरसाइकिल सवार रमन कुमार को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे 6 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सदर के हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह ने बाईपास लुक प्लांट हरदोबथवाला से मोटरसाइकिल सवार अजय कुमार को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सिटी गुरदासपुर के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने पुराना बस स्टैंड गुरदासपुर से गुरचरण सेवक सिंह को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे पांच ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना दीनानगर के एएसआई रमेश कुमार ने आर्या नगर से मनी और हरजीत कुमार को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे 8 ग्राम हेरोइन, एक हजार रुपए की ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *