10 गोवंश की अवैध तस्करी, एक गिरफ्तार:बुरहानपुर पुलिस ने महाराष्ट्र ले जाते हुए पकड़ा

बुरहानपुर जिले में अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खकनार थाना पुलिस ने शुक्रवार को 10 गोवंश के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी इन गोवंश को पैदल ही महाराष्ट्र की ओर वध के लिए ले जा रहा था। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके अनुसार, एक व्यक्ति महाराजा ढाबा के पीछे कच्चे रास्ते से ग्राम जामनिया की ओर से गोवंश को पैदल महाराष्ट्र ले जा रहा था। सूचना पर उपनिरीक्षक रामेश्वर बकोरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र पिता झबरसिंह इस्के (24), निवासी ग्राम सोनूद, थाना नेपानगर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 9 बैल और 1 केड़ा (बछड़ा) जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने स्वीकार किया कि वह इन पशुओं को वध के लिए महाराष्ट्र ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11-1 (घ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *