11 माह बाद भी नहीं सुलझा 18 लाख की चोरी का मामला

भास्कर न्यूज | अमरावत कलां अमरावत कलां में 3 फरवरी 2025 को हुई लाखों की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना को 11 माह बीत चुके हैं। पुलिस अब तक न तो आरोपियों को पकड़ सकी, न ही चोरी का खुलासा कर सकी। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और पुलिस महानिदेशक तक शिकायत की। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अमरावत कलां निवासी बृजेंद्र राय अपनी पत्नी संजना राय के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। उसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। घर से करीब 3 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता संजना राय ने 9 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में शक जताया कि चोरी में भावना कहार शामिल हो सकती है। भावना उनके घर में काम करती थी और उनके बाहर जाने की जानकारी उसी को थी। एक साल होने को है, लेकिन पुलिस की जांच में कोई प्रगति नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *