11,000 करोड़ के निवेश से झारखंड समृद्ध होगा : कांग्रेस

रांची| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि टाटा समूह द्वारा यह कहना कि झारखंड उनका अपना घर है। राज्य के प्रति उनके आत्मीय संबंध और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार के साथ साझेदारी में नई पहल की शुरुआत न केवल औद्योगिक विकास को गति देगी, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। टाटा स्टील द्वारा उन्नत तकनीक आधारित स्टील उत्पादन के लिए11,000 रु करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता झारखंड के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने वाला कदम है। इससे स्टील उत्पादन प्रक्रिया अधिक तेज, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनेगी तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से शुरू होने वाला यह निवेश आने वाले समय में पूरे देश और विश्व के लिए एक मॉडल साबित होगा। यह स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड निवेश और नवाचार का केंद्र बन रहा है। गठबंधन सरकार की प्राथमिकता केवल और केवल जनता, विशेषकर किसानों और युवाओं का सशक्तिकरण है। औद्योगिक विस्तार, स्किल डेवलपमेंट और नई तकनीक आधारित उद्योगों की दिशा में यह पहल झारखंड को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य बनाने की ओर एक मजबूत कदम है। झारखंड अब विकास, विश्वास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *