12वीं के स्टूडेंट्स को दी विदाई, साझा किए अनुभव

भास्कर न्यूज |पटना श्री सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल पटना में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, कविता और संबोधन के माध्यम से जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को याद किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय में बिताए वर्षों के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कक्षा 12वीं के विवेक कुमार यादव, विकास कुमार साहू, तारन बाबू राजवाड़े, एंजेल अग्रहरि, अंशिका साहू, आयुष कुमार, भानु प्रताप राजवाड़े, चंद्रकला राजवाड़े, कालीचरण सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन सिंह, पूर्णिमा, प्रांजल गुप्ता, रीना राजवाड़े, राहुल राजवाड़े, रोशनी राजवाड़े, श्याम भाई, सिद्धार्थ सिंह, श्रवण कुमार राजवाड़े, सुकुमार पटेल, तृप्ति प्रिया कुर्रे, योगेंद्र कुर्रे, योगेश कुमार संगोतीया सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विनोद शर्मा, मनोज अग्रवाल व विपिन कुमार उपस्थित रहे। संस्था के व्यवस्थापक प्रेमसागर सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार बरगाह व प्रभारी प्राचार्य मंजू कुशवाहा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसडीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य विजय प्रकाश कुशवाहा सहित सुमन गुप्ता, राजेश प्रजापति, दशरथ विश्वकर्मा, संतलाल सिंह, जगनारायण साहू, चित्र नारायण चक्रधारी, निशा पांडेय, ज्योति कुशवाहा, प्रेमलता राजवाड़े, ललिता साहू, तबससुम सिद्दिकि, इंद्रावती कुशवाहा, किरण ब्रिसेन और विक्की कुशवाहा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *