12 साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

तलेन| एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने 12 साल के बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल पर जेजे एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामला इलाइट इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल का है। स्कूल के प्रिंसिपल नौशाद मेव ने स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अकरम (परिवर्तित नाम) को 31 जनवरी को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित छात्र का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे जब वह स्कूल में पढ़ने पहुंचा तो प्रिंसिपल ने उसपर रोज स्कूल न आने का झूठा आरोप लगाया। छात्र ने जब कहा कि वह रोज स्कूल आता है तो प्रिंसिपल ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी, जिसकी चोट के निशान उसके शरीर पर बन गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *