13 साल की नाबालिग से सौतेले पिता ने किया रेप

भास्कर न्यूज | लुधियाना 13 साल की नाबालिग से उसी का ही सौतेला पिता 4 महीने तक रेप करता रहा। जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। थाना डिवीजन-3 पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मां ने बताया कि आरोपी से उनकी 6 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। उनकी 13 साल की बेटी 7वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिन पहले बेटी के पेट में दर्द होने लगा तो अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला कि बेटी 4 महीने की गर्भवती है। फिर जब बेटी से बात की तो उसने बताया कि 4 महीने पहले वह खुद शहर में नहीं थी तो आरोपी पिता उसे फैक्ट्री में लेकर गया। वहां नारियल पानी पिलाया। उसके बाद वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो उसने कपड़े सही नहीं थे। उसके बाद से कई बार आरोपी पिता ने उसे नारियल पानी पिलाया और वह बेसुध हो जाती। जब होश आता तो हर बार उसके कपड़े सही नहीं होते थे। उसके पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। फिर पुलिस ने आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *