थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में बुढ़ा गुज्जर रोड शहर मुक्तसर की ओर जा रहे थे जब पुलिस पार्टी बंद पड़ी खालसा फैक्टरी की बैक साइड पहुंची तो सामने से एक नौजवान बैठा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी की गाड़ी को देखकर घबरा गया और एकदम से खड़ा हो गया तो पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू किया।


