फरवरी में रांची में होती रही है बारिश फरवरी में सामान्य बारिश 15.7 एमएम होती है। पिछले पांच सालों में दो बार वर्ष 2019 में सामान्य से 97 प्रतिशत अधिक और वर्ष 2022 में सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस साल भी बारिश की स्थिति बन रही है। फरवरी में रांची का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
वर्ष अधि. न्यून. 2015 33.8 6.0 2016 34.2 9.4 2017 33.0 9.5 2018 33.0 9.0 2019 33.6 8.2 2020 29.6 6.5 2021 33.8 6.3 2022 30.6 8.1 2023 33.0 9.4 2024 32.0 9.1 2025 33.6 9.0 चौथे सप्ताह तक 300 तक पहुंच सकता है पारा
15 फरवरी के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होगा। एक बार फिर तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन 20 के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश की संभावना बन रही है। हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में एक बार फिर वृद्धि होगी जो फरवरी के अंतिम सप्ताह तक 30 तक पहुंचने की संभावना है।
कई वर्षों में 30 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा
पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020 में फरवरी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और 2022 में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य वर्षों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। फरवरी में ही लोगों को गर्मी सताने लगती है। इस बार भी फरवरी माह में बारिश की स्थिति बन रही है जिससे फरवरी में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा।
अभिषेक आनंद-निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची रांची जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में मौसम काफी सुहावना है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। 2 फरवरी से आसमान में बादल छाने लगेंगे। 3 और 4 फरवरी को इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। बादल छंटने के बाद 5 फरवरी से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। 15 फरवरी से गर्मी दस्तक देगी, जहां लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा था, उससे भी निजात मिल जाएगी। 20 के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा, बारिश की संभावना बन रही है। जो सामान्य से कम होगी।
फरवरी का मौसम… 3 व 4 फरवरी को छाएंगे बादल, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, पूरे माह मौसम रहेगा सुहावना


