18.50 की लागत से जिला परिषद परिसर में कैंटीन, सरस पार्लर बनेगा

कलेक्ट्रेट में बनेगाी कैंटीन भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जिला परिषद के सामने नवाचार किया जा रहा है। जिला परिषद परिसर में जल्द ही कर्मचारियों और आमजन की सुविधा के लिए राजीविका कैंटीन और सरस पार्लर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद ने कुल 18.50 की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस परियोजना के बाद जिला परिषद परिसर में आने वाले लोगों को भोजन व दुग्ध उत्पादों की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। राजस्थान ग्रामीण विकास परिषद आजीविका की महिला स्वयं सहायता समूह की ओर इसे संचालित किया जाएगा। यह स्वीकृति राज्य वित्त आयोग योजना के तहत दी गई है। निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत स्वराजगंज (पंचायत समिति सुवाणा) को बनाया गया है। जिला परिषद के एक्सईएन गोपाल टेलर ने बताया कि स्वीकृत लागत की राजीविका कैंटीन कुल 10 लाख रुपए की लागत से बनेगा। प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपए जारी किए जाएंगे। सरस पार्लर के लिए कुल 8.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किश्त के रूप में 4.25 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने की समय सीमा 3 माह 15 दिन तय की गई है। राजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से राजीविका मार्ट एवं कैंटिन के खुलने से आमजन को इनकी ओर से बनाए गए उत्पादों की जानकारी होगी और वह इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। कैंटीन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की आय में वृद्धि होगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पाद की मार्केटिंग में व्यापार मण्डल का सहयोग रहेगा। इसी तरह अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से भी मार्केटिंग के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *