लुधियाना| साहनेवाल के अधीन गांव पम्मे में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। घायलों की पहचान गांव पम्मे निवासी गौरव कुमार 17 और सर्वेश कुमार 17 के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सर्वेश ने बताया कि वह अपने दोस्त गौरव के साथ गांव की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए करीब एक दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया और रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


