20 घंटे बाद हुई वृद्ध की शिनाख्त:दुपहिया वाहन की टक्कर से हुई थी मौत, बंगले पर करते थे चौकीदारी

बालाघाट में सड़क हादसे में एक वृद्ध चौकीदार की मौत हो गई। 20 घंटे बाद उसकी पहचान ट्वेझरी निवासी रामलाल कुंभलकर (62) के रूप में हुई। रविवार रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। रामलाल कुंभलकर आंवलाझरी में एक निजी बंगले में चौकीदारी करते थे। रविवार शाम 6-7 बजे के बीच वह घर से निकले थे। बालाघाट-भरवेली मार्ग पर एक तेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घायल रामलाल को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। चूंकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर फ्रिजर में रखवा दिया था। पुलिस ने मृतक की जानकारी और फोटो रेडियो मैसेज, व्हाट्सएप ग्रुप और ग्रामीण प्रतिनिधियों को भेजकर पहचान सुनिश्चित की। फोटो के आधार पर ट्वेझरी निवासी रामलाल के रूप में पहचान होने के बाद, परिजन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पड़ोसी लक्ष्मीचंद गोमासे ने बताया कि उपसरपंच से उन्हें रामलाल कुंभलकर की मौत की जानकारी मिली थी। अस्पताल चौकी पुलिस ने पुष्टि की कि पहचान के बाद शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच भरवेली पुलिस कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *