200 छात्राओं की जांच कर बांटी गई दवा

जलडेगा | कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मेडिकल कैंप लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार की देखरेख में 200 छात्राओं की मलेरिया, एचबी सहित अन्य जांच की गई। जांच के बाद छात्राओं को मौके पर ही दवा दी गई। डॉ. कुमार ने छात्राओं को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। भास्कर न्यूज | लोहरदगा महाकाल क्लब चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर लोहरदगा के बैनर नेतृत्व में 13 जुलाई, दिन रविवार को सावन की पहली सोमवारी पर भोले बाबा के दरबार पहाड़ी मंदिर रांची में जलाभिषेक के लिए विशाल पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोरों शोर से शुरू हो गई हैं। इसको लेकर महाकाल क्लब के अध्यक्ष रितेश कुमार और महासचिव निश्चय वर्मा के द्वारा जिले के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद व लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को आमंत्रण पत्र देकर इस विशाल कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ये नेक कार्य हैं। समाज के लोग इस तरह के आयोजन से एकजुट होते हैं। अपनी सहमति देते हुए कहा कि अगर समय मिला तो इस कांवर यात्रा में जरूर शामिल होंगे। जिस तरह से भागलपुर से पैदल 108 किमी दूरी तय कर भक्त जलाभिषेक को देवघर पहुंचते हैं। इसी तरह लोहरदगा से 75 किमी दूर रांची के पहाड़ी बाबा में जलाभिषेक के लिए लोहरदगा से पैदल यात्रा का निकलना बधाई का कार्य है। मौके पर महाकाल क्लब के अमित वर्मा, सुमित घोष, रोहित ओझा, सचिन सिंघानिया, विक्रम चौहान, जयप्रकाश शर्मा, सत्यम कुमार, प्रवीण ठाकुर, आशीष खत्री सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *