2000 लीटर वॉश नष्ट की, 104 बोतल अवैध शराब जब्त, केस दर्ज

ब्यावर |​आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई ब्यावर और जैतारण की आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। ब्यावर क्षेत्र के शेरों का बाला क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने शेरों का बाला तालाब इलाके में दबिश देकर करीब 2000 लीटर वॉश मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही टीम ने 104 बोतल अवैध हथकढ़ शराब भी बरामद की है। ज्ञात रहे कि शेरा का बाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हथकढ़ शराब का कारोबार किया जाता है। आबकारी थाना टीम द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाती है। इस मामले में आबकारी थाना ब्यावर में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *