2025 में राहुल मोती पहनें, अखिलेश और एग्रेसिव होंगे:काशी के ज्योतिषाचार्य बोले- योगी के लिए नया साल चुनौती भरा; सियासी दिग्गजों का भविष्यफल

साल 2025 में ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो उत्तर प्रदेश को एक नए मुकाम पर ले जाएगा। महाकुंभ से पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की ख्याति फैलेगी। दैनिक भास्कर ने यूपी की सियासत में योगी-केशव, अखिलेश, मायावती के आने वाले कल पर काशी के ज्योतिषाचार्य श्रीधर पांडेय और मथुरा के पंडित अवधेश बादल से बात की। ज्योतिषाचार्यों ने कहा- राहुल गांधी को सलाह है कि वह मोती पहनें। योगी आदित्यनाथ के लिए भी आने वाला वक्त कठिनाई लेकर आएगा। अखिलेश की व्यक्तिगत तरक्की होगी। केशव प्रसाद को और मेहनत करनी होगी। पढ़िए कैसा होगा सियासी दिग्गजों का आने वाला कल… सवाल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 2025 कैसा बीतेगा?
पंडित : योगी आदित्यनाथ के लिए यह वर्ष काफी चुनौती पूर्ण रहेगा। उनको राजनीति में थोड़ी कठिनाई झेलनी पड़ सकती है। उनकी कुंडली में ऐसे योग हैं, जो संकेत दे रहे हैं कि कई मुश्किलें आएंगी। मगर, वह उन्हें सिर्फ छूकर चली जाएंगी। सवाल : अखिलेश यादव का आने वाला वक्त कैसा होगा?
पंडित : मौजूदा समय में अखिलेश यादव प्रश्न (मुद्दे) अच्छे उठा रहे हैं, लेकिन वह सबको साथ लेकर नहीं चल रहे हैं। ज्योतिष के हिसाब से देखा जाए तो काफी ऊथल-पुथल देखने को मिल रही है। अखिलेश की व्यक्तिगत तरक्की होती दिख रही है। पार्टी काफी मजबूत होगी। लेकिन अभी वह सरकार बदलने की स्थिति में नहीं हैं। सवाल : केशव प्रसाद मौर्य की स्थिति क्या दिखाई दे रही है?
पंडित : उनकी व्यक्तिगत लाइफ जैसी चल रही है, वैसी ही चलेगी। मगर, जनता के बीच अगर वह लोकप्रिय होना चाहते हैं, तो उन्हें 2025 में बहुत मेहनत करनी होगी। इसके बाद ही स्थिति बदलेगी। यह उनके लिए चैलेंज है। सवाल : राहुल गांधी का 2025 कैसा रहेगा?
पंडित : वह नेता काफी अच्छे हैं। मगर, उनकी भाषा अच्छी नहीं है, ऐसा उनकी जीभ पर संयम नहीं होने वजह से है। उनकी जुबान पर चंद्रमा का वास है, इसलिए ऐसा हो रहा है। मेरी राहुल गांधी को सलाह रहेगी कि वह एक मोती पहन लें। इससे उनको फायदा होगा। 2025 में ऐसे योग…राजा मंत्रियों में नहीं रहेगा तालमेल
ज्योतिषाचार्य श्रीधर पांडेय ने कहा- जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर में हर एक महीने का नाम होता है, उसी तरह पंचांग के अनुसार हर वर्ष का भी एक नाम होता है। ज्योतिष काल गणना के अनुसार हर वर्ष का नाम रखा जाता है। इस वर्ष का नाम कालयुक्त है और इसके राजा मंगल और मंत्री शनि ग्रह हैं। उन्होंने कहा – यह वर्ष कई नकारात्मक घटनाओं वाला वर्ष माना जा रहा है। माना जाता है कि जब राजा या किसी देश के प्रधानमंत्री और बाकी मंत्रियों के बीच अच्छा तालमेल होता है, तब वहां सुशासन चलता है, लेकिन कालयुक्त वर्ष में मंगल राजा और शनि मंत्री है। दोनों के बीच शत्रुता का भाव रहता है। ऐसे में इस वर्ष पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति ऐसी कि परमाणु युद्ध का खतरा मंडराता रहेगा
उन्होंने कहा- इस संवत में ग्रहों की स्थिति इस ओर भी संकेत दे रही है कि दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराता रहेगा। इसके अलावा सरकार पर भी दबाव आएगा। राजनीति में उथल-पुथल भी रहेगी। लेकिन इस बार हमारे देश में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है और अगर पूरा देश इस महाकुंभ में स्नान कर लेगा, तो देश के ऊपर से यह खतरा टल जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान जब कोई आपदा लाते हैं तो उसको दूर करने का भी उपाय करते हैं और इस बार महाकुंभ उसका सबसे बड़ा उपाय है। 2025 में 12 राशियों का कैसा साल रहेगा, ये मथुरा के ज्योतिषाचार्य पंडित अवधेश बादल बता रहे हैं… ….. ये भी पढ़ें : UP में 2025 के हर इवेंट की पूरी जानकारी: पंडित धीरेंद्र शास्त्री आएंगे, बर्क पर फैसले तक….आपके काम की तारीखें 2024 विदा हो गया… 2025 में बहुत कुछ खास हमारा इंतजार कर रहा है। जनवरी में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन होंगे। प्रयागराज में महाकुंभ में पूरा देश जुटेगा। फरवरी में धीरेंद्र शास्त्री मेरठ में कथा करने आएंगे। अप्रैल में मेरठ को मेट्रो की सौगात मिल जाएगी। दिसंबर में वेस्ट यूपी को गंगा एक्सप्रेस-वे पूरा होकर मिल जाएगा। पढ़िए 12 स्लाइड में कब-क्या होगा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *