ग्राम पंचायत श्यामगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 साल पुराने भूमि बंटवारे का एक लंबित मामला आपसी सहमति से तत्काल सुलझाया गया। यह निस्तारण मसूदा विधायक और ब्यावर जिला कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ। यह विवाद श्यामगढ़ के खातेदार नारायण पुत्र मिठू और पूरण पुत्र गोकल मेघवाल के बीच पूर्वजों के समय से चला आ रहा था। लंबे समय से सहमति न बन पाने के कारण बंटवारा संभव नहीं हो पा रहा था। सेवा शिविर में मसूदा विधायक और ब्यावर जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे, देंखे फोटोज… शिविर में प्रशासन की सक्रियता और समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और मौके पर ही बंटवारे का आदेश जारी किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दीपशिखा, तहसीलदार रामकिशोर, श्यामगढ़ पटवारी नवीन दाधीच और खीमपुरा पटवारी प्रेम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में 22 साल पुराने बंटवारे के मामले के अलावा, रास्ते से जुड़े 5 प्रकरण, राजस्व खाता शुद्धि के 8 प्रकरण, पट्टा वितरण और कृषि विभाग से संबंधित कई अन्य मामलों का भी निस्तारण किया गया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिली। मौजूद खातेदारों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


