25 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार:अरनोद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अरनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 25 पेटी अवैध देसी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में शराब परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अरनोद थाने के सामने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान विरावली की ओर से आ रही एक अल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान गोपाल पिता भैरूलाल मीणा (30 वर्ष), निवासी शोली, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ के रूप में बताई। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिक्की में शराब से भरे कार्टन मिले। गिनती करने पर कुल 25 पेटी देसी मदिरा गुलाब के पव्वे बरामद हुए। आरोपी शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और अल्टो कार (आरजे 27 सीए 4982) को जब्त कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त गोपाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क को लेकर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी शिवलाल मीणा, हेड कॉन्स्टेबल पंकज कुमार और जयपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में दिनेश दास, गजेंद्र सिंह, बीरबल, भवानीशंकर और चालक लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *