250 सीटों वाली सेंट्रल लाइब्रेरी का काम शुरू

भास्कर न्यूज | जांजगीर राज्य सरकार ने पिछले साल नगरीय निकायों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन बनाने की घोषणा की थी। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है। पुराने जिला अस्पताल के पास 250 सीटों की क्षमता वाले सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। लाइब्रेरी का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना पर लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लाइब्रेरी को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां करीब 3 हजार से अधिक पुस्तकें होंगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शांत और सुविधाजनक रीडिंग जोन भी तैयार किए जाएंगे, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिले। सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में विभिन्न विषयों की लगभग 5 हजार पुस्तकें होंगी। इनमें कला, विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून, मेडिकल, मोटिवेशनल, अध्यात्म और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री शामिल होगी। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम में भी डिजिटल स्टडी मटेरियल होगा। सक्ती जिले में 4 करोड़ 41 लाख रुपए से लाइब्रेरी और रीडिंग जोन बनाया जाएगा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की मिलेगी सुविधा लाइब्रेरी में युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी किताबें मिलेंगी। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की सुविधा होगी, ताकि छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *