छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर की ओर आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी। मुंगेली जिले में 4,343 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। व्यापम ने परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। 2 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग की आधी बांह की कमीज और चप्पल पहनकर आना होगा। इन चीजों पर रहेगा बैन कान में आभूषण, घड़ी, पर्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी लाने पर रोक रहेगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले और अंतिम 30 मिनट में कक्ष से बाहर जाना मना है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या कोई अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।


