29 को गुरु नानक देव भवन में प्रेरणा महोत्सव

लुधियाना| प्रेरणा पीठ द्वारा 8वां वार्षिक प्रेरणा महोत्सव 29 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक गुरु नानक देव भवन, भारत नगर चौक में आयोजित होगा। विरेंद्र मित्तल ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर होंगे। अतिथि सम्मान में डॉ. किरपाल सिंह औलाख, अविनाश गुप्ता, सुशील गोयल और एसएस खुराना शामिल होंगे। पद्म भूषण डॉ. एसएस जोहल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *