4 डिग्री तक गिरा तापमान:रात और दिन सर्द: ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे, 20 जिलों में छुट्टियां, बाड़मेर जिले में क्यों नहीं

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के बाद पश्चिमी राजस्थान तक चलकर आने वाले हवा अब ठंडी हो गई है। शीत लहर से जनजीवन प्रभावित है। पिछले दो दिनों से अचानक मौसम बदलने के साथ ही रातें सर्द हो गई है। अब दिन में भी शीत लहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इससे पिछले दो दिनों में दिन और रात के पारे में 4 डिग्री तक गिरावट आई है। मंगलवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 24.2 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीत लहर के कारण मंगलवार को दिनभर लोग परेशान रहे। सुबह के समय ठंडी हवा चली। इससे स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। शीत लहर में ​ठिठुरते हुए ऊनी कपड़ों से लदे हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। टैक्सी व स्कूल बस में सुबह के समय शीत लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इतनी तेज ठंड के बावजूद टैक्सी व बसों में बच्चे बैठकर स्कूल पहुंच रहे हैं। तापमान में गिरावट से सर्दी तेज हो रही है। शीत लहर के साथ ही अगले कुछ दिनों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तारीख 5 जनवरी 6 जनवरी 7 जनवरी प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में छुट्टी, लेकिन हमारे यहां नहीं: शीत लहर के कारण प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के अवकाश है। बाड़मेर में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यहां रात का पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के समय कोहरे और शीत लहर के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। अधिकतम 28.4 24.2 24.2 न्यूनतम 13.2 10.2 8.4

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *