लुधियाना| डीसी हिमांशु जैन ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश और ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भेंट की गई संत बाबा श्री रामगिर जी महाराज की जीवन गाथा का विधिवत विमोचन किया। यह प्रेरक गाथा सूर्य उपासक और तपस्वी संत बाबा रामगिर जी के जीवन पर आधारित है, जो गांव पन्नीवाला रुलदु से संबंध रखते थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुरेंद्र सिंगला ने किया, जिन्होंने डीसी को श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के महामंत्री हरकेश मित्तल ने डीसी को नई नियुक्ति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उद्योगपति लाभ सिंह जगा रामतीर्थ भी मौजूद रहे। ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी ने 11 मई को होने वाले 333वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में डीसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जहां हर माह 400 विधवा महिलाओं को संपूर्ण राशन सम्मानपूर्वक भेंट किया जाता है। डीसी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।


