50 साल पुराने स्टूडेंट़्स फिर क्लास में आएंगे नजर:एमएनआईटी जयपुर में सेलिब्रेट होगा एल्यूमिनी डे, पूर्व छात्रों का होगा सम्मान

एमएनआईटी जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन की ओर से 25 दिसम्बर को एल्यूमिनी डे को शानदार तरीके से मनाने की तैयारी पूरी हो गई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष दत्त शर्मा ने बताया- इस मौके पर 1974 में संस्थान में प्रवेश लेने वाले पूर्व छात्रों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही 1999 बैच के पास आउट सिल्वर जुबली बैच और 2000 बैच (आर्किटेक्ट) के पूर्व छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह में संस्थान के निदेशक एनपी पाढी सुबह 9 बजे सेन्ट्रल लॉन पर एल्युमिनी स्टूडेंट्स का स्वागत करेंगे। गोल्डन जुबली एवं सिल्वर जुबली बैच के सभी पूर्व छात्रों संस्थान में प्रवेश के साथ ही सभी पूर्व छात्रों का तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया जाएगा। मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पुराने दिन को याद कर सकेंगे एमएनआईटी जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन की पहल पर होने वाले इस समारोह में गोल्डन जुबली बैच के कुल 80 पूर्व छात्र परिवार के साथ शामिल होंगे। सिल्वर जुबली बैच के कुल 210 पूर्व छात्र परिवार के साथ आ रहे हैं। यह एल्यूमिनी मीट में देश व दुनिया के विभिन्न कोनों से एल्यूमिनी आ रहे हैं। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा गोल्डन जुबली एवं सिल्वर जुबली बैच के छात्रों की पुरानी फोटोज, कॉलेज की पुरानी फोटोज का कोलाज बनाया गया है। इसमें कॉलेज में उनके बिताए गए पुराने दिन को याद कर सके। बैच की परर्फोमेंस होगी सम्मान समारोह के बाद लंच रखा गया है। लंच के बाद कॉलेज के हॉस्टल, लैक्चर थिएटर एवं लैब की विजिट होगी। इसमें दोनों बैच के एल्यूमिनी कॉलेज में बिताएं अपने संस्मरणों को याद कर सकेंगे। साथ ही कॉलेज की वर्तमान प्रगति से रूबरू हो सकेंगे। 1973 बैच की ओर से संस्थान को 1 गोल्फ कॉर्ट और 1 अन्य गोल्फ कॉर्ट जगदीश मिश्रा 1973 बैच के ही एल्यूमिनी, मिश्रा ग्रुप की ओर से वर्तमान छात्रों के लिए उपयोग के लिए संस्थान को डोनेट की जा रही है। शाम 6 बजे से सेंट्रल लॉन में कल्चरल नाइट का आयोजन किया जाएगा। कल्चरल नाइट में कॉलेज के वर्तमान स्टूडेण्ट की परर्फोमेंस के बाद गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबली बैच की परर्फोमेंस होगी। इसके बाद कॉलेज के पूर्व छात्रों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *