राज्यभर में अन्नापूर्णा भंडार के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा निर्देशों के बारे में सुझाव आमंत्रित किए जाने के लिए राजस्थान राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय एफएमसीजी उत्पादक, एफएमसीजी एग्रीगेटर, एफएमसीजी केंरिंग, और फॉरवर्डिंग एजेंट (सीएफए) राशन डीलर एसोसिएशन, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने के लिए 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाना प्रस्तावित है। बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या 80 के अनुसार अल्प आय वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यकता का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने हेतु 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भण्डार खोले जाने प्रस्तावित है। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत उचित मूल्य दुकानदारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके माध्यम से जनसाधारण को उच्च गुणवत्ता की मल्टी ब्रांड उपभोक्ता वस्तुएं उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।


