6 पिस्तौल समेत 3 तस्कर काबू, यूके बेस्ड गैंगस्टरों के लिए 6 माह से कर रहे थे काम

भास्कर न्यूज | अमृतसर देहाती पुलिस के स्पेशल सेल ने यूके बेस्ड गैंगस्टर धर्म संधू और जस्सा पट्टी गिरोह के 3 हथियार काबू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले विजय मसीह, अंग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 3 ग्लॉक पिस्तौल, 3 बेरेटा पिस्तौल, 40 जिंदा कारतूस, मैगजीन और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों से जब्त 4 मोबाइलों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर 6 महीने से उक्त दोनों गैंगस्टरों के इशारे पर हथियार सप्लाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *