8 महीने की गर्भवती महिला की कुएं में डूबकर मौत:पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से हादसा, 5 और 3 साल के दो बच्चे छोड़ गई

पन्ना में 8 महीने की गर्भवती महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना 16 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहाई तिलंगवा गांव में हुई थी। मृतक महिला का नाम आरती पति कैलाश दहायत है। उसकी उम्र 40 साल थी। जानकारी के अनुसार, आरती 16 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास स्थित लगभग 10 फीट गहरे कुएं में पानी भरने गई थी। बताया जा रहा है कि कुआं बंधा हुआ नहीं था। महिला ने स्टील के बर्तन में रस्सी बांधकर कुएं में डाली और पानी खींचते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिरकर डूब गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह कुएं में दिखाई दिया शव महिला के देवर राजू दहायत ने बताया कि परिजन ने रिश्तेदारों और गांव में आरती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन यानी आज बुधवार सुबह जब वे कुएं के पास पहुंचे, तो आरती का शव कुएं में दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के 2 बच्चे हैं महिला अपने पीछे 5 साल के लोकेश और 3 साल के मोहित नामक दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *