धौलपुर में आगामी शरद महोत्सव मेले के आयोजन का ठेका कृष्णा इंटरप्राइजेज को मिला है। नगर परिषद में हुई बोली प्रक्रिया में फर्म ने 81 लाख 71 हजार रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस बोली प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिष्ठित फर्मों ने भाग लिया। कृष्णा इंटरप्राइजेज की बोली अन्य दो फर्मों से काफी अधिक रही। सूत्रों के अनुसार इससे पहले आयोजित की गई टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी, क्योंकि उस समय अधिकतम बोली केवल 65 लाख रुपए थी। नई प्रक्रिया में बोली में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे नगर परिषद को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।


