अमृतसर | शुक्रवार को बस स्टैंड पर बस छोड़कर वर्कशॉप आ रहे 9 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पंजाब रोडवेज वर्कशॉप अमृतसर 2 डिपो के प्रधान केवल सिंह बस की छत पर पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर चढ़ गए। प्रधान ने साथियों न छोड़ने पर आत्मदाह की धमकी दी। उन्होंने परने पर पेट्रोल छिड़ककर गले में डाल लिया था। एक घंटे के बाद पुलिस ने कर्मचारियों को छोड़ा तब जाकर प्रधान ने पेट्रोल की बोतल वापस की। -फोटो : सुनील कुमार


